लखनऊ मेडिकल कॉलेज में महिला स्टाफ ने लगाई फांसी, प्राइवेट रूम में फंदे से लटकी मिली

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मेडिकल कॉलेज (Lucknow medical college) में काम करने वाली महिला ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगा ली. जब कॉलेज के स्टाफ ने देखा तो हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस की दो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना चौक अंतर्गत मेडिकल कॉलेज (Lucknow medical college) के गांधी वार्ड प्राइवेट रूम नंबर एक की है. यहां काम करने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने जब रूम में महिला की डेड बॉडी लटकी देखी तो हड़कंप मच गया. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला का नाम बिट्टन था, जिसने ने मेडिकल कॉलेज के गांधी वार्ड में तीसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगा ली. वह गांधी वार्ड में साफ सफाई का काम करती थी.

मेडिकल कॉलेज में संविदा पर साफ-सफाई का काम करती महिला

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला मेडिकल कॉलेज (Lucknow medical college) में संविदा पर कार्यरत थी. उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. इस घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या इसके पीछे कोई निजी कारण रहा या फिर कोई और बात थी, जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर लिया.

पढ़ें  UP News: पूर्व विधायक विनय तिवारी के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी कंपनियों-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए गए

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment