मंगलमय कॉलेज में छात्रों का उग्र विरोध – डबल फीस और फर्जी कोर्स के खिलाफ 1 अप्रैल को विशाल धरना

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। छात्र अधिकार संघ ने ग्रेटर नोएडा के मंगलमय कॉलेज में छात्रों के कथित शोषण और अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 1 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह घोषणा आज सेक्टर अल्फा वन स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिसमे निर्णय लिया गया है कि मांगे पूरी होने तक छात्रों का यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

डबल फीस और फर्जी कोर्स का आरोप
संघ के संस्थापक अरुण नागर ने स्पष्ट किया कि कॉलेज द्वारा एमबीए प्लस प्लस, बीबीए प्लेटिना और बीटेक एडवांस जैसे कोर्सों के नाम पर छात्रों से डबल फीस ली जाती है, जबकि जब डिग्री की बात आती है तो छात्रों को केवल साधारण एमबीए, बीबीए और बीटेक की डिग्री प्रदान की जाती है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

हॉस्टल और खाने पर गंभीर शिकायतें
अधिकार संघ ने हॉस्टल में साफ-सफाई की कमी, खाने में कीड़े मिलने और छात्रों के साथ बदसलूकी जैसी समस्याओं का भी आरोप लगाया। एक वायरल वीडियो के बाद फूड इंस्पेक्टर ने कॉलेज का दौरा किया और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

प्लेसमेंट और अन्य अनियमितताएं
संघ ने आरोप लगाया कि कॉलेज में प्लेसमेंट केवल दिखावे तक सीमित है। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार AKTU और CCU से यह सामने आया कि इन विशेष कोर्सों को चलाने की कोई अनुमति नहीं है और केवल सामान्य कोर्स ही मान्यता प्राप्त हैं।

पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट के उदघाटन की तारीख हो गई तय, 29 सितंबर को उड़ेगी पहली फ्लाइट

धरना प्रदर्शन की तैयारी
अरुण नागर ने बताया कि 1 अप्रैल को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में लगभग 500 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य कॉलेज प्रशासन को छात्रों की मांगों का समाधान करने के लिए मजबूर करना है।

प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर नजर
1 अप्रैल के धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। छात्र अधिकार संघ का कहना है कि यह प्रदर्शन छात्रों के हक और शिक्षा में पारदर्शिता की लड़ाई का प्रतीक होगा।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment