दिल्ली से गिरफ्तार हुआ लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन, पोस्टर केस से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का पर्दाफाश

Sanchar Now
3 Min Read

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली बॉर्डर पर जाल बिछाकर उसे दबोचा गया। आरोपी से फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है, जिससे भारत में फैले उसके नेटवर्क और साथियों का सुराग मिल सके।

पुलिस सूत्र का कहना है कि शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के सीधे निर्देश पर काम कर रहा था। उसका मुख्य कार्य भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए और घातक मॉड्यूल को सक्रिय करना था। लोन को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह युवाओं को बरगलाकर आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करे और सीमा पार से मिलने वाले निर्देशों को जमीन पर उतारे। हाल के दिनों में दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों में ‘भारत विरोधी’ पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे और मेट्रो स्टेशनों के पास मिले इन पोस्टरों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी।

बांग्लादेश में बैठकर कर रहा था हैंडल

जांच में सामने आया है कि इस ‘पोस्टर मॉड्यूल’ को शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर हैंडल कर रहा था। उसका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाना और देश विरोधी भावनाओं को भड़काना था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह बांग्लादेश से भारत की सीमा में कब और कैसे दाखिल हुआ। खबर लिखे जाने तक आला अधिकारी मामले पर प्रेसवार्ता करने की बात कह रहे थे।

पढ़ें  सालियों ने दूल्हे से पूछा पीएम कौन...जवाब नहीं देने पर टूटी शादी, बंदूक की नोक पर छोटे भाई से हुई मैरिज

विदेशी हथियारों की तस्करी और नेटवर्क

कुछ महीनों पहले लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से दिल्ली पुलिस आतंकी नेटवर्क के खिलाफ काफी सक्रिय दिख रही है। हाल ही में एक अन्य कार्रवाई में 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में विदेशी हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि शब्बीर अहमद लोन की गिरफ्तारी से लश्कर के स्लीपर सेल्स और हथियारों की तस्करी के बीच के गठजोड़ का पर्दाफाश हो सकता है। लोन की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर के श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की छापेमारी जारी है। लोन से पूछताछ के बाद दिल्ली और दक्षिण भारत में सक्रिय लश्कर के अन्य गुर्गों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment