चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर पलटी कार, चालक समेत पांच तीर्थयात्री घायल

Sanchar Now
3 Min Read

चमोली: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई. हादसे में कार सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पातल पहुंचाया गया. जहां उनकी मरहम पट्टी की गई.

चमोली में कुहेड़ के पास कार पलटी: पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के कुहेड़ के पास हुआ. जहां स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 08 TB 1552 अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया और सड़क पर पलट गया. हादसे में कार सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं.

कार चालक और तीर्थयात्रियों को आईं चोटें: कार चालक की पहचान दलीप कुमार सिंह निवासी गोविंदपुर के रूप में हुई है. जबकि, कार में सवार तीर्थ यात्रियों में दिनेश कुमार शर्मा, उनकी पत्नी लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा निवासी ज्वालापुर (हरिद्वार) शामिल रहे, जिन्हें चोटें आई है.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल: वहीं, हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रही थी कार: बताया जा रहा है कि यह कार तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलटी, कहीं और होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानी: वहीं, पुलिस प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मौसम व सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा करें.

पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के खातों में हैसियत से कई गुना ट्रांजेक्शन, जांच के दायरे में मकान-प्लॉट और हॉस्टल

टिहरी हादसे में गई थी 8 लोगों की जान: गौर हो कि बीती रोज भी टिहरी में चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास एक बोलेरो कैंपर वाहन खाई में गिर गया था. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि, 2 लोग घायल हो गए थे. ये सभी हरिद्वार में एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे.

रुद्रप्रयाग हादसे में भी 3 लोगों की मौत: इससे पहले रुद्रप्रयाग में भी एक कार भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी. यह कार भीरी से औरिंग की ओर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment