मैदान में चमक, पढ़ाई में दम: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में हासिल किए 75% अंक

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी और ज्ञानश्री स्कूल नोएडा के छात्र समर नागर ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 75% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर जुनून हो तो खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाया जा सकता है।

समर नागर राष्ट्रीय स्तर के उदीयमान फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिनकी दिनचर्या का अधिकांश समय मैदान में अभ्यास और खेल को निखारने में बीतता है। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय निकालना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने लगातार प्रैक्टिस के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया और शानदार परिणाम हासिल किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर अपने खेल के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके चलते वह अधिकतर समय ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहता है। बावजूद इसके समर का यह प्रदर्शन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

समर नागर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सही संतुलन और दृढ़ संकल्प के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पढ़ें  GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सांता क्लॉज ने बांटी खुशियां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment