फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा दो पुलिस और स्वाट टीम के द्वारा फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस तस्करी करने वाले गिरोह के चार शातिर तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा और 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। बरामद किए गए गांजे व चरस की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, फ्लिपकार्ट के लिफाफे, पैकिंग पॉलीथिन, मोटरसाइकिल और एक कार को बरामद किया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में बहुत बड़ा एजुकेशन हब है वहीं पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को गांजा व चरस की भारी मात्रा में तस्करी होती है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा ग्रेटर नोएडा में खुले आम गांजे व चरस की अवैध तस्करी होती थी। यह लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफे में सार्वजनिक स्थानों पर भी तस्करी करते थे जिससे किसी को कोई शक नहीं हो।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा दो पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान नवादा गोल चक्कर के पास से चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमे बुलंदशहर निवासी चिंटु ठाकुर, नोएडा निवासी पिंटू उर्फ कालू, बलिया निवासी जयप्रकाश और बुलंदशहर निवासी वर्षा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा, 400 ग्राम अवैध चरस घटना में प्रयोग किए जाने वाली वरना कार, एक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कंपनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 3 पॉलिथीन के पैकेट और चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। बरामद किए गए सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

पढ़ें  नोएडा में दिवालिया बिल्डर की परियोजनाओं में हजारों फ्लैट खरीदार फंसे

 

एडीसीपी ने बताया कि यह शातिर किस्म के गांजा तस्कर है जिनका एक गिरोह है। गिरोह के नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलांग से गांजा व चरस लेकर यहां पर आता है। जिसे चिंटू व बिंटू के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूशन करने का काम किया जाता है। चिंटू – बिंटू दोनों आपस में भाई हैं यह वर्षा एवं जयप्रकाश के माध्यम से चरस व गांजे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

 

व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अपना नाम व पहचान छिपाते हुए चिंटू – बिंटू ग्राहकों से संपर्क करते हैं और वर्षा व जयप्रकाश को लोकेशन भेज देते हैं जिसके बाद लोकेशन पर माल की सप्लाई हो जाती है। एक दिन में वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पूड़ियों की सप्लाई कर देते हैं। पुड़िया का वजन 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम होता है। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से गुमराह करने की नीयत से यह लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफे खरीद कर उनके द्वारा गांजा व चरस दिल्ली, एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। खासकर एजुकेशन हब में यूनिवर्सिटीयो और कॉलेज के आसपास छात्रों को सप्लाई करते हैं। इसके बाद पेमेंट ऑनलाइन पिंटू के खाते में आता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment