गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, बनी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी 2025 की विजेता 

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसकी मेजबानी गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने की।

दरअसल,13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के चार जोन से चयनित 16 शीर्ष विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया और कुल 31 मुकाबले खेले गए। इस दौरान गलगोटियास यूनिवर्सिटी का परिसर देशभर के खिलाड़ियों, दर्शकों और खेल प्रेमियों से गुलजार रहा। खिलाड़ियों के जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

फाइनल परिणाम:
🥇 प्रथम स्थान (विजेता) – गलगोटियास यूनिवर्सिटी
🥈 द्वितीय स्थान – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
🥉 संयुक्त तृतीय स्थान – एमजीकेवीपी वाराणसी एवं एमडीयू रोहतक

अन्य स्थानों पर आरआईएमटी यूनिवर्सिटी पंजाब, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर, एमएसडी आजमगढ़ और सीवी रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर रहीं।

डा. ध्रुव गलगोटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गलगोटियास यूनिवर्सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. ध्रुव गलगोटिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम है। गलगोटियास यूनिवर्सिटी न केवल शिक्षा में बल्कि खेल और व्यक्तित्व विकास में भी देश के अग्रणी संस्थानों में से एक है।

पूर्व कबड्डी खिलाड़ी मंजीत छिल्लर ने भी गलगोटियास यूनिवर्सिटी के उच्च स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार आयोजन की सराहना की और इसे “सफल और प्रेरणादायक प्रतियोगिता” बताया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय पहचान को और मजबूत किया है तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया है।

पढ़ें  यीडा की 90वी बोर्ड बैठक - फिल्म सिटी, हेरिटेज सिटी और डेटा सेंटर हब परियोजनाओं को मिली रफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment