जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ का जिम कॉर्बेट में पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने पीजीडीएम बैच 2026–28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता और कॉर्पोरेट व्यवहार की व्यावहारिक समझ विकसित करना था।

दरअसल, प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने टीम-बिल्डिंग गतिविधियों में भाग लेकर आपसी सहयोग और नेतृत्व कौशल को मजबूत किया। नैनीताल भ्रमण, रोमांचक जंगल सफारी और विभिन्न आउटडोर गतिविधियों के माध्यम से उन्हें रणनीतिक सोच, समय प्रबंधन और समस्या समाधान जैसी प्रबंधकीय दक्षताओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी मिला।

कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सफलता के लिए प्रेरित किया, जबकि स्टैंड-अप कॉमेडियन विवेक समतानी ने अपने हास्य और प्रेरक संदेशों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। डीजे नाइट ने भी विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द और मित्रता को नई मजबूती दी।

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा के साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें उद्योग जगत की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और पेशेवर उत्कृष्टता का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें  यथार्थ हॉस्पिटल में अब दा विंची रोबोटिक तकनीक से होगी सफल सर्जरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment