ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रागणको किया सम्मानित

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने वाले प्रागणकों और उनके सुपरवाइजरों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सम्मानित किया गया। प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रागणकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दरअसल, सम्मानित किए गए प्रागणकों में नीतू (एचएलबी-0819), राजकुमार (एचएलबी-0818), रचना (एचएलबी-0817), सपना (एचएलबी-0825) और शिवम (एचएलबी-0800) शामिल रहे। इन सभी ने निर्धारित समय से पहले अपने कार्य को पूर्ण कर जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सम्मान समारोह के दौरान एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है। ऐसे में इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना प्रत्येक प्रागणक का दायित्व है। उन्होंने सम्मानित प्रागणकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने जनगणना कार्य में लगे अन्य प्रागणकों से भी अपील की कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को शीघ्रता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment