ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह को बनाया सम्मानित सदस्य

Mohit Adhana
2 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अपने संगठन में गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित सदस्य बना रहा है। इसी कड़ी में संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष प्रणव भारद्वाज व कोषाध्यक्ष कैलाश चंद ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह को सदस्यता प्रमाण सौंप दिया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी संगठन में सम्मानित सदस्य बनाया जाएगा।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब” एक संवैधानिक साझेदारी है, जो स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर समाचार और पत्रकारिता को बढ़ावा देने का समर्थन करती है। जिससे क्षेत्र की समस्याओं को सक्षम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा कर उनका समाधान हो सके। यह प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व डिजिटल मीडिया के पत्रकार, संपादक, और सक्रिय मीडिया पेशेवरों का समूह है। जो सूचना स्रोतों के साथ जुड़कर सभी महत्वपूर्ण समाचारों की कवरेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

“ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब” का उद्देश्य सामाजिक और नैतिक मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाना और समाज में न्याय की भावना को बढ़ावा देना, मीडिया पेशेवरों को उनकी सृजनात्मकता और उच्चतम मानकों के साथ समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करना, समाचार मीडिया को ताकतवर और सत्यप्रिय बनाना , ताकि लोग ठोस और सूचना-समृद्ध निर्णय ले सकें। इसके साथ ही यह संगठन पत्रकारों को एकजुट कर उनके वेलफेयर के लिए कार्य कर रहा है।

पढ़ें  किसान नेताओं के उत्पीड़न का आरोप, बलराज भाटी ने सरकार से निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
Share This Article
Leave a Comment