है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर: प्रेग्नेंट घरवाली-बाहरवाली की एक ही अस्पताल में डिलीवरी, मुसीबत में वरुण धवन, फैंस- बोले ब्लॉकबस्टर लोडिंग

Sanchar Now
2 Min Read

मुंबई। बीते लंबे समय से वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर और गानें रिलीज कर करने के बाद अब मेक्रर्स ने फाइनली फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पहले इस ट्रेलर को 21 मई को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल आज फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्रेलर में वरुण मृणाल और पूजा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं।

कैसा है ट्रेलर

3 मिनट 15 सेकंड के इस ट्रेलर से फिल्म की पूरी कहानी के बारे में काफी कुछ दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में मृणाल और वरुण तलाक के लिए कोर्ट में खड़े हैं। मृणाल वरुण की पत्नी के किरदार में हैं। वरुण को बच्चा चाहिए है। इसके बाद एंट्री होती है पूजा हेगड़े की, जिनसे वरुण की लव इंटरेस्ट बनी हैं।

जब वरुण पूरी तरह से पूजा के इश्क में पड़ जाते हैं, तभी मृणाल आकर बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और ये बच्चा वरुण का ही है। वहीं पूजा भी वरुण को ये ही बताती हैं कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद शुरू होती है कहानी में असली अफरा-तफरी, जिसमें एक ओर वरुण का कैरेक्टर मृणाल (बानी) और उसके होने वाले बच्चे की देखभाल करता है। वहीं दूसरी ओर पूजा हेगड़े (प्रीत) और उसके होने वाले बच्चे की देखभाल करना है।

ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक दिखती है, जिसमें मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे शामिल हैं। जिम्मी शेरगिल ने पूजा हेगड़े के किरदार के भाई का रोल निभाया है। जबकि चौंकाने वाली बात ये है कि मौनी रॉय वरुण धवन की नकली मां बनी हैं। मनीष पॉल एक बार फिर वरुण धवन के दोस्त के किरदार में हैं। वहीं धुरंधर से सुर्खियां बटोरने वाले राकेश बेदी एक डॉक्टर के रोल में नजर आए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment