होली पर छीनीं खुशियां, हाथरस में डबल डेकर बस ने कार में पीछे से मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार में जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ. हादसा उस दौरान हुआ जब पीछे आ रही तेज रफ्तार बस ने एक कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं 6 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है. मृतकों में राजस्थान के धौलपुर का एक दंपती और आगरा के बाह का एक दंपती शामिल है.

हादसे में 6 लोगों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह ने कहा कि दर्दनाक हादसा तड़के सुबह करीब 4 बजे हुआ. डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी. जैसे ही बस सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास पहुंची तो तेज रफ्तार की वजह से आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी. चालक ने तेज रफ्तार के कारण संतुलन खो दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

पढ़ें  कानपुर में सुतली बम के ऊपर रख दिया गिलास, धमाका हुआ तो 10 साल के बच्चे की चली गई जान

मौके पर कई अधिकारी मौजूद

हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रामानंद कुशवाहा, एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सात लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment