नोएडा में हिट एंड रन… यूनिवर्सिटी परिसर में तेज रफ्तार कार ने 2 लड़कियों को कुचला

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा एक निजी यूनिवर्सिटी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. वही इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, पुलिस को पीड़ित के साथ यूनिवर्सिटी ने भी शिकायत दी है, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने की बात कह रही है, पूरा मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महर्षि यूनिवर्सिटी का है.

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बनारस की रहने वाली सुतूती त्रिपाठी नोएडा के सेक्टर 110 स्तिथ महर्षि यूनिवर्सिटी में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा है. पीड़ित के चाचा अनुपम मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील है, पीड़िता के चाचा के मुताबिक बीते 30 दिसंबर को उनकी भतीजी अपने चौथे सेमेस्टर का एग्जाम देने के बाद कैंपस में अपनी एक दोस्त सालेहा के साथ खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उनको जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कुछ दूर जाकर गिरी. वहीं इस घटना में दोनों दोस्तों को चोट आई हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के चाचा ने फोन कॉल पर बताया कि मेरी भतीजी को चोट आई है वो वापस बनारस चली गई है.

वहीं पीड़िता के चाचा और सुप्रीम कोर्ट के वकील अनुपम मिश्रा ने फोन कॉल पर जानकारी देते हुए बताया कि हमने पुलिस को शिकायत दी है. हालांकि मामला अभी तक दर्ज नहीं हुआ है. वहीं आगे बताया कि यूनिवर्सिटी ने भी शिकायत दी है. दूसरी ओर पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि दो तीन पुराना एक वीडियो संज्ञान में आया है. पीड़िता की शिकायत पर मुदकमा दर्ज किया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

पढ़ें  Noida VIDEO: लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद, रिटायर्ड IAS और महिला के बीच मारपीट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment