हत्या या एक्सीडेंट – संदिग्ध परिस्थितिय में मिला युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में कार के पास सड़क पर मिला। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडली बांगर निवासी सचिन (25 वर्ष) पुत्र तेजवीर की कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में जेपी अमन के पास मिली। बुधवार की सुबह तड़के लगभग 3:00 के करीब पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची जहां सचिन की गाड़ी सड़क के किनारे थी वहीं सचिन गाड़ी से अलग सड़क पर पड़ा हुआ था और कार का सीएनजी का सिलेंडर उसके ऊपर पड़ा हुआ मिला जिसके बाद पुलिस सचिन को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सचिन के परिजन गौतम ने नॉलेज पार्क थाने में पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसमें बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था और रात को 12:00 बजे उसका फोन आया कि वह अपने दोस्तों के साथ है और कुछ देर में घर वापस आ जाएगा। लेकिन रात लगभग 2:30 बजे उसकी पत्नी के फोन पर किसी का फोन आया और उसने बताया कि सचिन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है वह जेपी अमन के पीछे घायल अवस्था में है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गाड़ी से अलग सचिन सड़क पर पड़ा हुआ है और सीएनजी का सिलेंडर उसकी छाती के ऊपर है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सचिन को नजदीकी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई 12वीं परिणाम शानदार, एंजेल शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है उनका कहना है कि गाड़ी का एक्सीडेंट करके हत्या को एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया गया है। गाड़ी की डिग्गी बंद है ओर शीशे भी ठीक है। उसके बाद भी सीएनजी का सिलेंडर गाड़ी से बाहर सचिन के ऊपर कैसे आकर गिर गया। इसी बात को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है और कहा है कि पुलिस मामले की हत्या के अनुसार जांच करें।

पुलिस ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को पेट्रोलिंग के दौरान जेपी अमन के पीछे सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार मिली जिसमें एक व्यक्ति कोंडली निवासी सचिन पुत्र तेजवीर गंभीर हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

कार के बराबर में सचिन का शव सड़क पर मिला जहां पर उसके शरीर के ऊपर सीएनजी का सिलेंडर पड़ा हुआ था ओर शरीर पर चोट का निशान भी है। परिजनों का कहना है कि गाड़ी के अंदर से सीएनजी का सिलेंडर सचिन के ऊपर कैसे आ गिरा जबकि गाड़ी की डिग्गी ठीक है और शीशे भी बंद है वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment