ग्रेटर नोएडा के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार रात 11 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने इमरान (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इमरान जहांगीरपुर में कबाड़ की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह दवा लेने बाजार गया था, तभी घात लगाए हमलावरों ने उसे गोली मार दी। मृतक का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनीस, नफीस, आरिफ, चांद, यूनुस और जान मोहम्मद समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
