प्रेमी संग मिल रचि पति के मर्डर की खौफनाक साजिश, पुलिस ने पिता, भाई और प्रेमी के साथ महिला को भेजा जेल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में प्यार में रोड़ा बने पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी ने अपने पिता और भाई को बुलाकर पति के शव को जला दिया. मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया है.

दरअसल, मामला बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र का है. यहां संजीत की पत्नी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और संजीत इसका विरोध करता था. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर संजीत की हत्या का प्लान बनाया. 25 जुलाई को पत्नी ने संजीत को जमकर शराब पिलाई. इसके बाद नशे में धुत संजीत की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने संजीत के गले में फांसी का फंदा लगाकर खिंड़की से शव लटका दिया. महिला ने अपने पिता और भाई को बुलाया और उन्हें भी इस प्लान में शामिल किया. इसके बाद सभी ने मिलकर सबूत मिटाने के लिए संजीत के शव को आग के हवाले कर दिया.

बेटे की मौत होने पर संजीत की मां ने 8 अगस्त को थाने में अपनी बहू, बहू के भाई-पिता और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और सभी से पूछताछ की थी.

यूं पकड़े गए आरोपी

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया था. इसके बाद सभी आरोपियों को भेलसर रोड से गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इसका खुलासा किया. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल समेत मृतक संजीत की जली हुई हड्डी, राख और घटना में प्रयुक्त दुपट्टा को भी बरामद किया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment