गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में “एचआर कॉन्क्लेव” का हुआ आयोजन।

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्विद्यालय में एच आर कॉन्क्लेव का थीम- चेंजिंग एच आर लैंडस्केप रोल्स एंड रिस्पॉन्सिबलिट इन न्यू नोर्मल था। इस परिचर्चा का उद्देश छात्रों को आज के परिवेश में मानव संसाधन के क्षेत्र में करियर संभावनाओं एवम चुनौतियों से अवगत कराना था। इस परिचर्चा में कॉरपोरेट जगत के शीर्ष वक्ताओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर जीबीयू कुलपति प्रो आर.के सिन्हा ने किया। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा एवम विश्वविधालय में मानव संसाधन के महत्व पर अपने विचार साझा किए और परिचर्चा मे शामिल सभी कॉरपोरेट पैनलिस्ट का स्वागत किया। डॉ इंदू उप्रेती डीन पी एंड आर ने भी अपने विचार साझा किए और सभी वक्ताओं का स्वागत किया।

परिचर्चा में कारपोरेट पैनलिस्ट ने मानव संसाधन के क्षेत्र में कोविड के बाद के परिवेश में आप कार्यस्थल में कर्मचारी संबंधों और संघर्ष के समाधान को कैसे संभालते हैं, मानव विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ अपने अनुभव पर चर्चा की। आप अपने संगठन के भीतर एचआर कार्यक्रमों की सफलता को कैसे मापते हैं एव आप कार्यस्थल में विविधता और समावेशन पर अपने विचार साझा किए और यह कैसे संगठनात्मक संस्कृति को प्रभावित करता है और संगठन के समग्र लक्ष्यों के साथ एचआर रणनीतियों को संरेखित करने के लिए अन्य विभागों और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ कैसे काम करते हैं पर अपने विचार साझा किए।

इस एच आर कॉन्क्लेव का आयोजन बी3 गैलेक्सी एवम गोटेजू के सहयोग से किया गया। बी3 गैलेक्सी के संस्थापक अजय प्रसाद और आकर्षण श्रीवास्तव सीईओ गोटेजू भी उपस्थित रहे। डॉ विनय कुमार लिटोरिया, निदेशक कॉरपोरेट रिलेशंस ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी आमंत्रित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें  नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास

कार्यक्रम में 150 छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया, कार्यक्रम में डॉ शुभोजित बनर्जी, डॉ कविता सिंह, प्रो श्वेता आनंद, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ अजय कंसल, डॉ अमित अवस्थी,डॉ राकेश श्रीवास्तव ,डॉ मनमोहन सिंह शिशोदिया, डॉ ओम प्रकाश, डॉ नवीन कुमार डॉ सतीश कुमार एवम अन्य फैकल्टी सदस्य मोजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment