संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के बीसीए छात्र ऋतिक सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां कड़े मुकाबले के बीच ऋतिक सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान परिवार में हर्ष का माहौल है। चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा और प्रबंध निदेशक देबाशीष ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी।
अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार अंजनी झा, प्राचार्य (लॉ) डॉ. एम. के. पांडेय और प्राचार्य (IIET) ने भी ऋतिक सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एडमिशन डायरेक्टर डॉ. एस. एन. मिश्रा ने कहा कि आज के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कोच के मार्गदर्शन और छात्र की कड़ी मेहनत को दिया। इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करता है।
