हैदराबाद ने रचा इतिहास, बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, क्लासेन की ‘क्लासिक’ पारी

Sanchar Now
2 Min Read

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 277 रन का स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी टीम के द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था जिन्होंने साल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

सनराइजर्स के तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

मुंबई के इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तबाही मचा कर रख दिया। सनराइजर्स की तरफ से तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने तो सिर्फ 16 गेंद में अपना पचासा पूरा कर इस सीजन का सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 18 गेंद में और हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इन तीनों बल्लेबाजों के कमाल से ही सनराइजर्स की टीम आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा पाई।

टीम के लिए सबसे हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में क्लासेन ने 7 छक्के और 4 चौके भी लगाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 24 गेंद में 62 रनों की धुआंधार पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एडेन मार्कराम 28 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

पढ़ें  डेरिल मिचेल ने पूरे कर लिए दो रन, धोनी क्रीज़ से भी नहीं हिले; चेन्नई-पंजाब मैच में हुआ गज़ब ड्रामा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment