डेरिल मिचेल ने पूरे कर लिए दो रन, धोनी क्रीज़ से भी नहीं हिले; चेन्नई-पंजाब मैच में हुआ गज़ब ड्रामा

Sanchar Now
3 Min Read

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके अपने होम ग्राउंड पर 162 रन डिफेंड नहीं कर सकी। सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल है। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान कुछ ऐसा किया, जो कई लोगों को अच्छा नहीं लगा।

दरअसल, धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान सिंगल लेने से मना कर दिया। यह घटना अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए 20वें ओवर में घटी। अर्शदीप ने ओवर की शुरुआत वाइड से की। इसके बाद, धोनी ने फुलटॉस गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर जबर्दस्त बाउंड्री लगाई। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अर्शदीप ने फिर वाइड की। धोनी ने तीसरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में उठाकर शॉट मारा, जिसके बाद दूसरे छोर पर मौजूद डेरिल मिचेल रन के लिए निकल गए।

मिचेल दौड़कर धोनी के एंड पर आ गए लेकिन माही ने रन नहीं लिया। इसके बाद, मिचेल का दिल टूट गया और उन्हें नॉन स्ट्राइकर एंड पर लौटकर जाना पड़ा। धोनी ने चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। वहीं, उन्होंने पांचवीं गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर के से छक्का ठोका। धोनी ने आखिरी गेंद पर डबल लेने के प्रयास किया मगर रनआउट हो गए। धोनी सातवें प्लेयर के रूप में पवेलियन लौटे। वह मौजूदा सीजन में पहली बार आउट हुए हैं। मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे।

धोनी के सिंगल नहीं लेने पर कई क्रिकेट फैंस नाराज हो गए हैं। कुछ ने धोनी को ‘सेल्फिश’ बताया। हालांकि, बहुत से लोगों ने धोनी का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, ”मैं मानता हूं कि रन नहीं लेना बड़ी गलती थी लेकिन सेल्फिश कैसे हुए? वह किसी माइलस्टोन के करीब नहीं थे।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ”सेल्फिश तो नहीं थे लेकिन हां मैं इस फैसले से खुश नहीं हूं। हर रन कीमती होता है। एगर ये सिचुएशन टारगेट चेज वक्त होती भारी पड़ती।”

पढ़ें  'गंभीर कोच नहीं, मैनेजर हैं', कपिल देव ने आखिर ऐसा क्यों कहा, जानिए

गौरतलब है कि चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 23 और समीर रिजवी ने 21 रन का योगदान दिया। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो (30 गेंद में 46 रन) और राइली रोसौव (23 गेंद में 43 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की। शशांक सिंह 25 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment