लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आया तस्कर गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 3 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित ड्रग्स पकड़ी गई. एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने बैंकॉक से आए यात्री के पास से 3.190 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है.

कस्टम आयुक्त मयंक शर्मा ने बताया कि एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने रविवार को बैंकॉक से आए एक यात्री से संदिग्ध लगने पर पूछताछ की. यात्री के बैगेज की तलाशी लेने पर 7 पैकेट में 3.19 किलो से गांजा बरामद किया गया है.

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 3.19 करोड़ रुपए के आसपास है. यात्री को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग और सीमा शुल्क अधिनियम अधिकारियों ने पैसेंजर से पूछताछ शुरू की है.

एयर एशिया की फ्लाइट से आया यात्री: अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11:30 पर एयर एशिया की फ्लाइट संख्या FD-146 से यह यात्री बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था.

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी. इसके बाद एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने पूछताछ के लिए रोक लिया. पूछताछ के दौरान यात्री ने अपने बैगेज में बैंकॉक से तस्करी करके लाई गई हाइड्रोपोनिक गांजा रखने की बात बताई.

यात्री के बैगेज की तलाशी ली गई, जिसमें लगभग 3.190 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. NDPS अधिनियम के प्रावधानों के तहत हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर लिया गया. यात्री को NDPS अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें  तबेले में दफन थी बेटी की लाश, पिता जानता था फिर भी रहा चुप, एक महीने बाद ऐसे खुला राज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment