बारिश से धुला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, आपस में बंटे 1-1 अंक

Sanchar Now
2 Min Read

पंजाब और कोलकाता के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. जिसकी वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक आपस में शेयर करना पड़ा.

मैच शुरू होने से पहले मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी दी थी, जो की सही साबित हुई. बारिश आने से पहले 3.4 ओवर का ही खेल हो सका था जिसमें केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 25 रन बना लिए थे. लेकिन इस दौरान उन्होंने फिन एलन और कैमरून ग्रीन का बड़ा विकेट भी खो दिया.

आज के मैच में केकेआर ने दो बड़े बदलाव भी किए. अपने दोनों मेन स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को प्लेइंग-11 से बाहर रखा, जो की सात में पहली बार था जब केकेआर इन दोनों दिग्गज स्पिनरों के बिना मैदान में उतरा. उनकी जगह रोमन पॉवेल और नौदीप सैनी को टीम में शामिल किया. वहीं पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था.

KKR vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे.

पढ़ें  काजी तौकीर के लिए पहली बार 'बिग बॉस' देखेंगे अरिजीत सिंह, बोले- अपना रॉकस्टार...

KKR vs PBKS हेड टू हेड

इस मैच से पहले अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर 21 मैच जीतकर अपने दबदबा बनाए हुए है. वहीं पंजाब ने केवल 13 मैच ही जीते हैं. जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment