तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने की आत्महत्या, मौत से पहले पति से वीडियो कॉल पर हुई थी तीखी बहस

Sanchar Now
2 Min Read

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने खुदकुशी कर ली है। उनके निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम को लेकर खबर है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस उनकी खुदकुशी को लेकर लगातार जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) की उनके पति के साथ बहस हुई थी। इतना ही नहीं, इसी महीने की 21 तारीख को सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। 

सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) असल में श्रीलंका की रहने वाली हैं। वह यूं तो पहले बेंगलुरू में अपने पति पिप्पिन के साथ रहती थीं। लेकिन शूटिंग के कारण चेन्नई के पोरूर में ठहरी हुई थीं। सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके के निजी अपार्टमेंट में रह रही थीं। उनकी खुदकुशी की वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुभाषिनी की उनके पति पिप्पिन के साथ बहस हुई थी। दोनों के बीच परिवार के सिलसिले में कोई विवाद हुआ था। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण सुभाषिनी थोड़ा मानसिक तनाव में घिर गईं, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

हालांकि सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (Subashini Balasubramanyam) की खुदकुशी पर अभी तक उनके पति की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बता दें कि सुभाषिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर फोटोज और वीयोज साझा कर फैंस से जुड़ी रहती थीं। इन दिनों सुभाषिनी सन टीवी के शो ‘कयल’ में अहम किरदार अदा कर रही थीं। सुभाषिनी की मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने श्रीलंका के टीवी चैनल नेत्र में प्रेजेंटर का काम किया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment