फरवरी में होगी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी बोर्ड का बड़ा फैसला

Sanchar Now
3 Min Read

31 मई को अहमदाबाद में जय शाह की अगुवाई में आईसीसी (ICC) की एक बेहद जरूरी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महिला क्रिकेट को लेकर कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें से सबसे बड़ा बदलाव महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के शेड्यूल में किया गया है। पहले यह टूर्नामेंट जून-जुलाई में होना था, लेकिन आईसीसी बोर्ड ने शेड्यूल बदलते हुए अब इसे फरवरी में कराने का फैसला किया है। यानी कि अब ये टूर्नामेंट तय समय से पहले खेला जाएगा।

फरवरी में खेली जाएगी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी

मेंस क्रिकेट की तरह अब वुमेंस क्रिकेट में भी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पहले आईसीसी ने इसके लिए साल 2027 के जून-जुलाई का महीना तय किया था, लेकिन अहमदाबाद में हुई हालिया मीटिंग में इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा। इसमें एक और खास बात यह है कि मेंस क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला जाता है, लेकिन महिलाओं का यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

IND vs PAK मैच को लेकर भी ICC ने सुनाया फैसला

आईसीसी (ICC) की मीटिंग में साल 2028 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण भारतीय टीम अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि भारत के सभी मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि भारत की मेंस क्रिकेट टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम भी पिछले साल हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप और इस साल के मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आई थी।

पढ़ें  'गदर 2' को बराबर की टक्कर दे रही आयुष्मान खुराना की फिल्म! 9वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने किया इतना कलेक्शन

वुमेंस एमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी की होगी शुरुआत

ICC ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक नया टूर्नामेंट शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम वुमेंस एमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी है। इस टूर्नामेंट को भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ा फैसला किया है, इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 10 टीमों में से 5 आईसीसी की फुल मेंबर टीमें होंगी, जबकि बाकी 5 टीमें एसोसिएट मेंबर देशों से शामिल होंगी। हालांकि इस टूर्नामेंट का शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment