‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का BTS प्रोमो रिलीज, रोहित शेट्टी ने ‘रॉ एंड रियल स्टंट्स’ का किया वादा

Sanchar Now
2 Min Read

स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही टीवी पर लौटने वाला है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि होस्ट के तौर पर मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का यह 10वां सीजन होगा। रोहित ने सोशल मीडिया पर इस सीजन का पहला बिहाइंड-द-सीन वीडियो भी शेयर कर दिया है। जिसे देखने के बाद इस शो के फैंस बेहद खुश हैं।

प्रोमो में क्या है खास?

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक शानदार लाल कार में खतरनाक ड्रिफ्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका नया हेयरस्टाइल भी दिख रहा है। रोहित ने वादा किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बिल्कुल असली और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।

शो में क्या नया होने वाला है?

इस बार पुराने खिलाड़ी बनेंगे ‘चैलेंजर’। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सीजन को मजेदार बनाने के लिए पिछले सीजन के कुछ पुराने खिलाड़ी नए प्रतियोगियों को चुनौती देने आ रहे हैं। इनमें रुबीना दिलैक, करण वाही, जैस्मीन भसीन और ऋत्विक धनजानी शामिल हैं।

कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल और ओरी जैसे नए चेहरे साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खतरों से खेलते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जुलाई 2026 में टीवी पर आ सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।

पढ़ें  मां को मिले ताने, लोगों ने किया जज... टूटी शादियों पर Shweta Tiwari का छलका दर्द, बोलीं- 'हर बार प्यार में धोखा...'
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment