‘सपा की सरकार बनी तो फेक एनकाउंटर करने वालों पर होगी कार्रवाई’, अखिलेश यादव ने फ्री बिजली देने का भी किया वादा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार और केंद्र की BJP सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने रोजगार से लेकर कानून-व्यवस्था तक, और पेट्रोल की मिलावट से लेकर देश की विदेश नीति तक हर मुद्दे पर सरकार को घेरा.

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार और BJP सरकार युवाओं को नौकरी देने में पूरी तरह फेल रही है. उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार आती है तो बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

अस्पताल और एंबुलेंस की बात

अखिलेश ने वादा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा. साथ ही गरीब लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा.

पेट्रोल-डीजल में मिलावट का आरोप

अखिलेश ने कहा कि आजकल पेट्रोल और डीजल में मिलावट हो रही है. इसकी वजह से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं. उन्होंने इसके लिए भी मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

विदेश नीति पर तंज

अखिलेश ने कहा कि सरकार की कमजोर विदेश नीति की वजह से भारत को अमेरिका की बातें सुननी पड़ रही हैं और मानने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि देश के पास अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने का मौका था, लेकिन वो खो दिया गया.

फर्जी एनकाउंटर पर चेतावनी

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश ने कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फर्जी एनकाउंटर किए हैं, SP की सरकार बनने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  राहुल गांधी ने PM मोदी और गृह मंत्री को 'गद्दार' कहा; बोले- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

PDA और आरक्षण की बात

अखिलेश ने आरोप लगाया कि BJP ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA वर्गों के अधिकारों और आरक्षण को कमजोर करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि इन्हीं वर्गों की एकजुटता और दबाव की वजह से BJP को आज जातीय जनगणना को मानना पड़ रहा है. उन्होंने इसे सामाजिक इंसाफ की दिशा में बड़ा कदम बताया.

मुख्यमंत्री योगी के बयान पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा था कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कोई पहचान नहीं थी. इस पर अखिलेश ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि UP की पहचान तो पहले भी थी, लेकिन 2017 से पहले खुद योगी आदित्यनाथ की कोई पहचान नहीं थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment