बुलंदशहर में कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, फिर होने लगी नोटों की बारिश

Sanchar Now
2 Min Read

बुलंदशहर। वेब सीरीज मामला लीगल है सीजन एक में कोर्ट परिसर में बंदर के अधिवक्ता से नोटों से भरा बैग छीनकर पेड़ पर बैठकर नोटों की बरसात करने का दृश्य कोर्ट परिसर में बंदरों के आतंक को दर्शाता है। इसी तरह का दृश्य बुलंदशहर में भी नज़र आया।

रजिस्ट्री करने स्टांप पेपर खरीदने को नोटों से भरे बैग को लेकर कचहरी जा रहे अधिवक्ता से बैग को लेकर बंदर नीम के पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद बंदर ने नोटों की जमकर बरसात की। नोट उठाने के लिए अधिवक्ताओं के अलावा आम लोग भी टूट पड़े। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

दो लाख रुपये के नोटों से भरा बैग छीना

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार अधिवक्ता रविंद्र उर्फ राजा अपने साथी आमिर खान और सोहन पाल के साथ प्लाट की रजिस्ट्री करने को शनिवार को स्टांप खरीदने के लिए बैग में दो लाख रुपए की नगदी लेकर कचहरी जा रहे थे। इसी बीच बंदर ने दो लाख रुपये के नोटों से भरा बैग छीन लिया और उसके बाद कचहरी रोड स्थित शहर के प्रसिद्ध लोहा कारोबारी गौरी शंकर के मकान में स्थित नीम के पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर बैठ गया।

बंदर ने उसके बाद बैग खोलकर नोटों की बरसात करनी शुरू कर दी। नोट को उठाने के लिए पेड़ के नीचे अधिवक्ताओं के साथ आम लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पीड़ित अधिवक्ताओं ने बंदर द्वारा बरसात की गई नोटों में से एक लाख 91 हजार 500 रुपए एकत्र किए। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना है। इसी बीच लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। प्रसारित वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment