हरिद्वार में युवती से मिलने आए युवक की पिटाई, गले में पहनाया पट्टा, जानिए पूरा मामला

Sanchar Now
3 Min Read

हरिद्वार में एक युवक अपनी दोस्त से मिलने उसके घर पहुंचा था. कुछ देर बाद वहां कुछ लोगों की भीड़ पहुंच गई, युवक के साथ मारपीट की गई और उसके गले में कुत्ते का पट्टा डालकर खंभे से बांध दिया गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, युवक हरियाणा के करनाल का रहने वाला है. वह हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक अस्पताल में काम करता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसकी इलाके में रहने वाली एक युवती से कई वर्षों से जान-पहचान थी. शनिवार को वह उसी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था.

इसी दौरान कुछ लोगों को युवक के वहां होने की जानकारी मिल गई. आरोप है कि इसके बाद कई लोग घर के अंदर घुस गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाल दिया गया और उसे खंभे से बांध दिया गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशा देखती रही.

पुलिस के मुताबिक, युवक और युवती अलग-अलग समुदायों से हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमले की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है. जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने युवक को वहां से निकाला, उसका प्राथमिक उपचार कराया और मेडिकल भी करवाया. इस घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें युवक के गले में पट्टा बंधा दिखाई दे रहा है. पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है.

पढ़ें  UP में फर्जी वोट पर पोलिंग टीम सस्पेंड, युवक अरेस्ट, राहुल-अखिलेश की नाराजगी पर एख्शन में EC

इस मामले में युवती ने पुलिस को तहरीर दी है. उसी के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.

इस घटना को लेकर कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं युवक का मेडिकल करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment