खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Sanchar Now
1 Min Read

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी नानकमत्ता के ताइकांडो, कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया कर शुभकामनाएँ दी।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रमानुसार जनपद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना,दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, फरजाना बेगम,मोहिनी पोखरिया,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

पढ़ें  Delhi Traffic Advisory: डीएनडी पर ट्रैफिक डायवर्ट, जानें- नई एडवाइजरी में क्या है नया?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment