लखनऊ में वकीलों के 100 चैंबर तोड़े, पथराव होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

Sanchar Now
7 Min Read

लखनऊ में पुराने हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और निबंधन कार्यालय के पास बने वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चलाने पहुंची नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम को रविवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कई बार पुलिस व वकीलों में टकराव की स्थिति पैदा हुई। वकीलों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं, जबकि आक्रोशित वकीलों ने कई बार जेसीबी मशीन पर चढ़कर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। वकीलों के पथराव से एक जेसीबी का शीशा टूट गया और पूरे इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही।

कार्रवाई के दौरान एक चैंबर में एक महिला वकील और उसके भाई ने अपने आपको अंदर बंद कर लिया। उसके भाई ने अंदर चद्दर से लटक कर फांसी लगाने की कोशिश की। इसने माहौल को और विस्फोटक बना दिया। विरोध के चलते कई बार कार्रवाई रोकनी पड़ी और आखिरकार पुलिस तथा नगर निगम की टीम को बैकफुट पर लौटना पड़ा। अपराह्न बाद तक तक पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। घटना के बाद वकीलों ने गुरुवार से हड़ताल की घोषणा कर दी।

सुबह से गरमाया माहौल, भारी पुलिस फोर्स पहुंची

नगर निगम की टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ सुबह ही पहुंच गई। पुराने हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट, डीएम कार्यालय मार्ग, निबंधन कार्यालय के पास के सभी चैंबरों को तोड़ने की कार्यवाही शुरू हुई। निगम ने पहले से ही सभी चैंबर पर लाल निशान लगाया था। लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों ने कार्रवाई को जबरन उत्पीड़न बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही जेसीबी ने चैंबर तोड़ना शुरू किया, वकीलों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखते ही देखते पूरा परिसर नारेबाजी और हंगामे से गूंज उठा। वकील प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। कई बार मारपीट की नौबत आई।

पढ़ें  यूपी में ग्रामीण आजीविका से जुड़ीं 23 लाख महिलाएं, 111 करोड़ रुपये सीधे खातों में हुए ट्रांसफर

चैंबरों में अंदर से ताले लगाकर बैठ गए वकील

कार्रवाई रोकने के लिए कई वकीलों ने अपने-अपने चैंबरों के अंदर से ताले लगा लिए और बाहर निकलने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार उन्हें बाहर आने के लिए कहते रहे, लेकिन विरोध कर रहे वकील अड़े रहे। कई जगहों पर पुलिस और वकीलों के बीच काफी गाली गलौज और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ वकीलों ने कहा कि चैंबर टूटने से पहले जान दे देंगे, लेकिन बाहर नहीं आएंगे।

महिला वकील के भाई ने चादर से फांसी लगाने का किया प्रयास

हंगामे के बीच एक महिला वकील के भाई ने चैंबर के अंदर चादर से फांसी लगाने का प्रयास किया। महिला व उसका भाई काफी देर तक अंदर बंद रहे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। महिला व उसके भाई को बचाने के लिए बगल का चैंबर तोड़ा गया। पुलिसकर्मी ने अंदर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद वकीलों और महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। कई लोग रोने-बिलखने लगे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई।

जोनल अधिकारी ओपी सिंह को दौड़ाया, अफसरों से गाली-गलौज

विरोध कर रहे वकीलों का गुस्सा नगर निगम अधिकारियों पर भी फूट पड़ा। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओपी सिंह के साथ गाली-गलौज की। कुछ वकीलों ने उन्हें दौड़ा लिया। जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। मौके पर कुछ देर के लिए ऐसी स्थिति बन गई कि अधिकारी इधर-उधर भागते नजर आए और पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ से निकालते दिखे। कई अन्य अफसरों के साथ भी तीखी धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत ने माहौल को और विस्फोटक बना दिया।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

जेसीबी पर चढ़ गए वकील, ड्राइवर से मारपीट

निबंधन कार्यालय रोड पर कार्रवाई रोकने के लिए कुछ वकील सीधे जेसीबी मशीन पर चढ़ गए। उन्होंने मशीन आगे बढ़ने नहीं दी और चालक को नीचे खींचने लगे। जेसीबी ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने वकीलों को दौड़ाया तो भागे। इस दौरान भारी धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन भीड़ लगातार उग्र होती गई। कुछ वकील मशीन के सामने जमीन पर बैठ गए, जबकि कई लोग बुलडोजर के पहियों के आगे खड़े हो गए।

पुलिस ने चलाई लाठियां, फिर भड़क उठा विवाद

निबंधन कार्यालय के सामने अवैध कब्जा तोड़ने से रोकने के लिए वकील एक साथ खड़े हो गए। सड़क जाम कर दी। तब पुलिस ने बल प्रयोग शुरू किया। कई वकीलों को लाठियां मारी गईं। इसके बाद माहौल और हिंसक हो गया। वकील सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद एक बार तो वकील इधर-उधर भागते नजर आए। लेकिन फिर एक जुट हो गए। पुलिस पर तानाशाही और दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया।

पथराव में टूटा जेसीबी का शीशा

हंगामे के दौरान अचानक कुछ वकीलों ने जेसीबी पर पत्थर मार दिया। इससे एक जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। पत्थर लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मशीन को सुरक्षा घेरे में लिया। कई बार स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी। सड़क पर चारों तरफ भगदड़ जैसे हालात बन गए।

अखंड रामायण पाठ से रोकने की कोशिश

पढ़ें  यूपी में आ रहा 'दाना' तूफान; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम

निबंधन कार्यालय के सामने नाले पर बने चैंबरों के पास वकीलों ने अखंड रामायण पाठ शुरू कर दिया था। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि धार्मिक आयोजन के बीच तोड़फोड़ नहीं की जा सकती। बड़ी संख्या में लोग वहां बैठे थे।भजन-कीर्तन चल रहा था। पुलिस ने रुकवा दिया। इसके बाद दुकानें तोड़ी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment