मथुरा में जेई को मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा, कई मीटर तक घसीटा; कूल्हे-कमर की हड्डी टूटी

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मथुरा के व्यस्त मसानी चौराहे से एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक खबर सामने आई है। यहां महज एक मामूली बहस के बाद एक बेखौफ कार चालक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, छाता में तैनात जूनियर इंजीनियर विक्रांत भारती को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, टक्कर मारने के बाद भी चालक का दिल नहीं पसीजा और उसने गाड़ी रोकने की जगह रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे इंजीनियर कार के नीचे फंसकर सड़क पर कई मीटर तक घसीटते चले गए।

कार चालक और इंजीनियर विक्रांत भारती के बीच हुई कहासुनी

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसानी चौराहे के पास किसी बात को लेकर कार चालक और इंजीनियर विक्रांत भारती के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे इंजीनियर पर ही गाड़ी चढ़ा दी। जब विक्रांत कार की चपेट में आ गए और सड़क पर घसीटने लगे, तब वहां मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बदहवास होकर चिल्लाते रहे और “रोको… रोको…” की गुहार लगाते रहे, लेकिन हैवान बने चालक ने किसी की न सुनी और तेजी से गाड़ी दौड़ाकर मौके से फरार हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में अवर अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े इंजीनियर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पढ़ें  कानपुर देहात: शादी के मंडप में दूल्हा चक्कर खाकर गिरा, फिर ये हुआ और बैरंग लौट गई बारात

पुलिस अधिकारी चेक जार रहे हैं कैमरों की रिकॉर्डिंग

इस घटना को लेकर सरकारी कर्मचारियों, साथी इंजीनियरों और आसपास के लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। सब यही मांग कर रहे हैं कि आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना के समय कार का नंबर ‘UP 80 FS 7288’ साफ दिखाई दे रहा था और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। कार के नंबर से ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है और उस पर जानलेवा हमले (जान से मारने की कोशिश) का केस दर्ज कर उसे जल्द से जल्द पकड़ने की तैयारी चल रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment