नोएडा में पुलिस ने पकड़ी सवा लाख की अवैध कफ सीरप की खेप, 3600 शीशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में अवैध कफ-सिरप को पुलिस ने बरामद किया है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 3600 शीशी अवैध ऑनरेक्स कफ-सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह खेप पुलिस की स्टीकर लगी फॉर्च्यूनर कार में छुपाकर लाई जा रही थी और इसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। बाकी आरोपी मौके से भाग गए हैं।

साथी हुई फरार

दिल्ली-पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास तस्कर हीरा लाल से ऑनरेक्स कफ-सिरप खरीदी गई थी, जिसे पुलिस की स्टीकर लगी फॉर्च्यूनर गाड़ी में रखकर मध्य प्रदेश रीवा ले जाया जा रहा था। नोएडा सेक्टर-20 थाना की पुलिस ने शनिवार रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के लूप से दो शातिरों को पकड़ लिया। शातिरों के कब्जे से 100 मिली के 3600 शीशी गैरकानूनी कफ-सिरप और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी के साथी कार से छलांग मारकर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों और दिल्ली के कथित तस्कर की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

इस सिरप में होता है नशा

आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के आजाद मार्ग घोघर के पीयूष वर्मा और तमरा गांव के कपिल विश्वकर्मा के रूप में हुई। वे अपने दोनों साथियों मध्य प्रदेश जिले सतना के विष्णु कुशवाहा और रीवा के शानू सिंह के साथ दिल्ली आए थे। वही से हीरालाल से अवैध कफ-सिरप की खेप लेकर लौट रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि हर 5 मिलीलीटर कफ सिरप में कोडीन फास्फेट की मात्रा 10 मिलीग्राम है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह नशा पैदा करता है। आरोपियों ने माना कि वे इस नशीली सिरप का उपयोग करने के लिए ही इसे अवैध ढंग से ले जा रहे थे, लेकिन नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पढ़ें  रविंदर सिंह के विरुद्ध ED ने शुरू की जांच की तैयारी, ठिकानों पर बीते दिनों विजिलेंस ने की थी छापेमारी

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से की जा रही चेकिंग के दौरान नशे के रूप में प्रयोग के लिए ले जायी जा रही अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो आरोपी को पकड़ा है। दोनों को फिल्म सिटी से रजनीगंधा की ओर आने वाले रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उतरने वाले लूप से गिरफ्तार किया गया है।

15 बोरों में मिलीं अवैध कफ-सिरप

आरोपियों के कब्जे से फार्च्यूनर गाड़ी में ले जायी जा रही 15 बोरों में 3600 शीशी अवैध कफ सिरप ONEREX 100 ML बरामद की गई है। उक्त कफ सिरप को अधिक मात्रा में लेने पर नशे का अहसास होता है। आरोपियों के अन्य साथी विष्णु कुशवाहा और शानू सिह निवासी मध्य प्रदेश व हीरा लाल (विक्रेता) की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment