Innovative Media Connect 2026: शिक्षा और पत्रकारिता की साझेदारी से सशक्त समाज का संदेश

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा स्थित Innovative Group of Colleges में “Innovative Media Connect 2026 – Voice That Matters” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता और शिक्षा की सामाजिक क्षमता निर्माण में भूमिका तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में डॉ. एस. एन. मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता और शिक्षा समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सत्यनिष्ठ, निष्पक्ष मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, प्रबंध निदेशक देबाशीष, अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार अंजनी झा, प्राचार्य फार्मेसी डॉ. अमरजीत तथा निदेशक आईईटी डॉ. अनु की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जबकि शिक्षा समाज को दिशा देने का कार्य करती है।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। पत्रकारिता जहां सत्य को सामने लाकर जनमत को जागरूक बनाती है, वहीं शिक्षा नागरिकों में विवेक, नैतिकता और जिम्मेदारी का विकास करती है। जब शिक्षा और मीडिया मिलकर कार्य करते हैं, तो वे सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका और अधिक व्यापक हो गई है। ऐसे समय में विद्यार्थियों को मीडिया साक्षरता, आलोचनात्मक सोच और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देना आवश्यक है, ताकि वे सूचनाओं की सत्यता को परख सकें और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: टूटकर गिरा था 11000 वोल्ट की लाइन का केबल, अचानक आया करंट, गई व्यक्ति की जान

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एम. के. पांडेय ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और पत्रकारिता के बीच सार्थक संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सशक्त शिक्षा और जिम्मेदार पत्रकारिता ही प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment