ई दिल्ली। आईपीएल 2027 को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा एक बार टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए हैं।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने घोषणा की। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रोहित के कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया।
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते हैं पांच खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। रोहित साल 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। साल 2024 में फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था। हालांकि फ्रेंचाइजी के इस फैसले को लेकर फैंस में नाराजगी देखने को मिली थी। फैंस क्रिकेट मैदान पर हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल कर रहे थे। तीन साल बाद एक बार फिर रोहित कप्तान बनकर लौटे हैं।
हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम का साथ छोड़ दिया। हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हुए। हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2024 से 2026 तक लगातार तीन आईपीएल सीजन खेले, जिसमें मुंबई की टीम को 44 मुकाबलों में से 17 में जीत और 27 में हार मिली। मुंबई की टीम पिछले तीन सीजन में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी।
