ईशान और अय्यर की टीम इंडिया में नहीं होगी वापसी, सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद कट गया पत्ता?

Sanchar Now
2 Min Read

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी में खेलने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने के बाद बुधवार को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को बीसीसीआई अनुबंध के शीर्ष वर्ग (ए प्लस) में रखा गया है।

छह क्रिकेटरों को ए वर्ग में रखा गया है जिनमें रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या शामिल हैं।

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को बी वर्ग में रखा गया है। बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों को सी वर्ग में रखा है जिनमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार शामिल हैं।

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘कृपया ध्यान दें कि वार्षिक अनुबंध के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के नाम पर विचार नहीं किया गया।’’ चयन समिति ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, विजयकुमार विशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा के लिए भी अनुबंध की सिफारिश की है।

बयान में कहा गया है,‘‘बीसीसीआई ने सिफारिश की है कि सभी खिलाड़ी जब राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों तो तब वे घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दें।’’

बीसीसीआई ने इसके साथ ही मानदंडों से हटकर इस बार चारों वर्गों में शामिल खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध के लिए मिलने वाली धनराशि का उल्लेख नहीं किया है। आमतौर पर ए प्लस वर्ग में शामिल खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष 7 करोड़, ए वर्ग के खिलाड़ियों को 5 करोड़, बी वर्ग के खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी वर्ग के खिलाड़ियों को एक करोड रुपए की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि उनकी मैच फीस से इतर होती है।

पढ़ें  फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित, सनी और बॉबी समेत परिवार रहा मौजूद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment