नताशा स्टेनिकोविक ने हार्दिक पांड्या के साथ तलाक कर दिया कंफर्म? कहा- ‘भगवान आपकी जिंदगी से परेशानी…’

Sanchar Now
2 Min Read

सर्बियन मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाहें एक लंबे समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. नताशा और हार्दिक ने अभी तक सामने आकर इन अफवाहों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इन अफवाहों के बीच नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं, वह दिन में कई-कई पोस्ट और वीडियो शेयर कर रही हैं. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटने के बाद से नताशा बैक-टू-बैक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, हाल में भी एक्ट्रेस ने नया वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह ईश्वर के परेशानी हटाने की बात करती दिख रही हैं.

नताशा स्टेनकोविक का नया क्रिप्टिक वीडियो वायरल

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic Instagram) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर एक नई वीडियो पोस्ट की है. जिसमें सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस कहती दिख रही हैं- सिर्फ एक जेंटल रिमाइंडर मेरी तरफ से आपके लिए, ईश्वर लाल सागर को नहीं हटाता, वह सिर्फ उसे बांट देता है. इसका मतलब, वह परेशानी को आपकी जिंदगी से नहीं हटाएगा, वह सिर्फ इससे निकलने का रास्ता बना देता है. नताशा स्टेनकोविक के नए वीडियो  के लेकर लोगों ने एक बार फिर कयासबाजी शुरू कर दी है.

नताशा बेटे के साथ टाइम कर रही हैं स्पेंड

तलाक की अफवाहों के बीच नताशा स्टेनकोविक (Natasa-Hardik) अपने बेटे अगस्त्य के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं. वह बेटे के साथ कई-कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. लेकिन जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता तो करीब दो दिनों तक नताशा ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था और वह एकदम साइलेंट हो गई थीं. वहीं जब हार्दिक बारबडोस से भारत लौटे, तो सर्बियन मॉडल-एक्ट्रेस ने पहला क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भगवान से रक्षा करने की बात कही थी. नताशा के इस पोस्ट ने तो इंटरनेट पर हड़कंप ही मचा दिया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment