कैलाश हॉस्पिटल में अब आधे समय और पुरानी दरों पर होगी दुनिया की सबसे एडवांस MRI, मरीजों को घबराहट से मिलेगी मुक्ति

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति लाते हुए, कैलाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने ‘फिलिप्स, नीदरलैंड्स’ की अत्याधुनिक ‘अल्ट्रा-फास्ट वाइड-बोर एमआरआई (एम्बिशन एक्स)’ मशीन का शानदार शुभारंभ सीएमडी व नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया है। यह आधुनिक तकनीक डायग्नोस्टिक इमेजिंग के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस मशीन में एमआरआई करने में मरीजों को अब घबराने की आवश्यकता नहीं होगी आसानी से कम समय में एमआरआई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट को दुनिया में किसी भी कोने में बैठे डॉक्टर तक आसानी से भेजा जा सकता है और वह मात्र 5 मिनट में बीमारियों की जांच कर पाएंगे।

मरीजों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त आर्थिक भार

कैलाश हॉस्पिटल समूह के सीएमडी व नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा भारत में एमआरआई की इस उन्नत सुविधा को शामिल किया गया है। उन्होंने मरीजों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया कि इस अत्याधुनिक मशीन का कोई भी अतिरिक्त आर्थिक भार मरीजों पर नहीं पड़ेगा। एमआरआई की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और नई मशीन से भी सभी जांचें पुरानी दरों पर ही की जा रही हैं।

आधे समय में पूरी होगी जांच, घबराहट होगी खत्म

डॉ. महेश शर्मा के अनुसार, पुरानी मशीनों के मुकाबले इस नई मशीन से एमआरआई करने में मात्र आधा समय लगेगा। इसके अलावा, सबसे बड़ी राहत उन मरीजों को मिलेगी जिन्हें मशीन के छोटे होल (बोर) के कारण स्कैनिंग के दौरान घबराहट महसूस होती थी। इस मशीन का ‘वाइड-बोर डिजाइन’ (बड़ा होल) मरीजों को खुला और आरामदायक वातावरण देता है, जिससे मरीज बिना डरे आसानी से स्कैनिंग करवा सकेंगे।

पढ़ें  जापानी प्रतिनिधिमंडल ने जापानी सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क का किया दौरा, यीडा के अधिकारियों से हुई चर्चा

अत्याधुनिक तकनीक से सटीक होगा इलाज

यह नई मशीन हीलियम-फ्री तकनीक, अल्ट्रा-फास्ट स्कैनिंग और हाई-डेफिनिशन एआई इमेजिंग से लैस है। इससे कार्डिएक, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और स्ट्रोक इवैल्यूएशन जैसी जटिल जांचें बेहद सटीक तरीके से की जा सकेंगी, जिससे चिकित्सकों को सही समय पर क्लिनिकल निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

डायग्नोस्टिक क्षमताओं को मिलेगी नई मजबूती

कैलाश हेल्थकेयर की ग्रुप डायरेक्टर (रेडियोलॉजी), डॉ. कंचन वर्मा ने बताया, “इस उन्नत वाइड-बोर एमआरआई की शुरुआत समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह आधुनिक तकनीक हमारी डायग्नोस्टिक क्षमताओं को और मजबूत करेगी तथा मरीजों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने में सहायता करेगी।”

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की सुरक्षा अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और हर जांच से पहले आवश्यक एमआरआई सेफ्टी और पेशेंट मॉनिटरिंग प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाता है। इस पहल के साथ कैलाश हॉस्पिटल ने किफायती और विश्वस्तरीय इलाज की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment