होटल मालिक के बेटे की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभारी भी घायल

Sanchar Now
3 Min Read

गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय उर्फ हनी राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल कमलेश चौधरी उर्फ बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. मुठभेड़ सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया. जानकारी के अनुसार पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान कुर्था क्षेत्र में पुलिस टीम की आरोपी से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान कमलेश चौधरी घायल हो गया. वहीं स्वाट टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी. बाद में आरोपी कमलेश चौधरी की मौत हो गई.

यह मामला 30 मई को हुए चर्चित हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. उस दिन गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के सामने हुई थी. पुलिस के अनुसार देर रात दो बाइक पर सवार चार युवक होटल पहुंचे थे. वहां उन्होंने स्टाफ से बीयर की मांग की. इसी दौरान होटल का संचालन देख रहे विनीत राय बाहर आए. आरोप है कि तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई थी.

कुर्था में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब ढाई साल पुराना विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी. पुलिस जांच में वर्ष 2024 की एक घटना भी सामने आई है. उस समय होटल में तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसमें शंकर पांडेय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. हत्या के बाद परिजनों ने भी शंकर पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी.

पढ़ें  भदोही का नाम फिर होगा ‘संत रविदास नगर’, गुरु पूर्णिमा पर CM योगी का बड़ा ऐलान

ढाई साल पुराने विवाद से जुड़े हत्या के तार

विनीत राय की हत्या के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी. पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी. अब मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे हत्याकांड की जांच आगे बढ़ा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment