ग्रेटर नोएडा के कुलदीप तंवर का कमाल, नेशनल पैरा बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी कुलदीप तंवर ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने तेलंगाना में आयोजित 7वीं नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 के मेंस डबल्स वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुलदीप तंवर ने बेहतरीन खेल, मजबूत इच्छाशक्ति और शानदार तकनीक का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंततः राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कुलदीप की इस उपलब्धि से जलपुरा गांव और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कुलदीप तंवर की यह सफलता उनके संघर्ष, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत हौसले और लगातार प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

पढ़ें  स्ट्रे डॉग की नसबंदी के लिए उपहार अभियान का आगाज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment