रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन किए। साल 2022 से आईपीएल खेल रही लखनऊ की टीम को अभी तक खिताब नहीं मिला है। इस सीजन टीम इस खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी।

पिछले साल लखनऊ ने पंत को 28 करोड़ की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। फ्रेंचाइजी ने उनको कप्तान बनाया था, लेकिन वह टीम को खिताब नहीं दिला पाए थे। इस सीजन उनकी कोशिश होगी कि वह अपनी टीम को खिताब दिला सके। इसी की दुआ मांगने वह राम दरबार में पहुंचे थे।

सब कुछ ठीक होगा

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भगवान राम की कृपा से सबकुछ ठीक होगा। गोयनका ने कहा, ” जितनी बार भगवान राम के दर्शन करने आएं उतना कम ही है। आईपीएल सीजन आ रहा है, ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने मंदिर में दर्शन किए। भगवान राम की कृपा से सब कुछ ठीक होगा।”

लखनऊ की पूरी टीम इस दौरान मौजूद थी और सभी ने भगवान राम के दर्शन किए। टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा गया, “संजीव गोयनका ने आयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन किए। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जय श्री राम।”

पढ़ें  सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही है फिल्म, शुरू हुए ‘कराची टू नोएडा’ के ऑडिशन

पंत ने की तारीफ

इससे पहले पंत ने टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण की तारीफ की थी और बताया था कि वह टीम के गेंदबाजों को काफी बेहतर बना रहे हैं। पंत ने कहा था, “तेज गेंदबाजों का जो हालिया कैम्प था वो शानदार रहा था। भरत अरुण सर आए हैं और जब से वह आए हैं वह काफी कुछ सिखा रहे हैं।”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment