“जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” थीम पर रुद्रपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम

Sanchar Now
2 Min Read

रूद्रपुर। सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर जन- जन की सरकार -4 साल बेमिसाल थीम के तहत जनपद में 23 मार्च से 25 मार्च तक तीन दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 23 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे से मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में बृहत जन सेवा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क सभी महिला, बालिकाओं, बच्चों,दिव्यांगों, सभी प्रकार के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा, उपकरण वितरण किये जाएगे ।

उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 24 व 25 मार्च को सभी विकास खंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके नोडल सम्बंधी उपजिलाधिकारी होंगे।उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के साथ तुरंत बैठक कर बहुउद्देशीय शिविरों का सफलता पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं सभी चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकरण काउंटर, एन सी डी स्क्रीनिंग, रक्त जाँच, टी बी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, महिला, बाल स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग प्रमाणपत्र,रक्त दान , परामर्श एवं आई ई सी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

पढ़ें  क्रूरता साबित न हो तो नहीं बनेगा दहेज हत्या का मामला, हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

वर्चुअल बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सी एम ओ डॉ के के अग्रवाल,पी डी हिमांशु, एम एन ए शिप्रा जोशी,जोशी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अनेक अधिकारी जुड़े थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment