संचार नाउ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 88वीं बोर्ड बैठक 30 जनवरी 2026 को संपन्न हुई, जिसमें औद्योगिक विकास, निवेश, राजस्व वृद्धि, भू-आवंटन और नीतिगत सुधारों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता आलोक कुमार ने की।
दरअसल, बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 20 जनवरी 2026 तक कुल प्राप्तियां 2669.12 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 120 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, राजस्व भुगतान 5498.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक सेक्टर-29, 33 और 28 में विभिन्न औद्योगिक पार्कों की प्रगति की समीक्षा की गई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक गतिविधियों को तेज करने के लिए प्लॉट आवंटन, लीज डीड निष्पादन और निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में एकमुश्त समाधान नीति-2025 के तहत 117 आवेदनों की जानकारी दी गई, वहीं हेरिटेज सिटी परियोजना, मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को गति देने पर सहमति बनी।
