कानपुर देहात की फैक्ट्री में भीषण आग, जान बचाने के लिए भागने लगे मजदूर; 2 जिंदा जले

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव में स्थित ओम JVRD (Om JVRD) टायर फैक्ट्री के एक बड़े टैंक में भयंकर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. घटना के दौरान आसमान में काले धुएं का भारी गुबार और आग की खतरनाक लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हादसे की भयावहता को देखते हुए वहां मौजूद लोगों के बीच एंबुलेंस बुलाने के लिए चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही शाम करीब 6 बजे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. तुरंत सीएफओ (CFO), एडिशनल एसपी और कानपुर कमिश्नरेट की दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद टैंक और आसपास लगी इस भीषण आग पर काबू पा लिया है.

कानपुर एसपी ने क्या बताया?

मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं कानपुर देहात की एसपी (SP) श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने घटना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाम लगभग 6 बजे फैक्ट्री में एक्सप्लोजन (धमाके) और आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है. एसपी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की है और बताया कि उनके शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

पूछताछ चल रही है

पढ़ें  सहेली के प्यार में बदला जेंडर, सविता से बन गई ललित; शादी की और साथ भी रहे, लेकिन…

जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर एसपी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे सीन की मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी अन्य खतरे की आशंका को खत्म करने के बाद टीम अंदर जाकर निरीक्षण करेगी. पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और ड्यूटी मैनेजर को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. आग लगने का सटीक कारण क्या था और ओम जेवीआरडी फैक्ट्री में निर्माण से जुड़ी क्या गतिविधियां चल रही थीं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment