UP: मस्जिद में पढ़ने वाली लड़की से हैवानियत, मौलवी ने 2 साल तक किया रेप; ऐसे खुला मामला

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद में शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय मौलवी द्वारा एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो बनाने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को डरा-धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके का है। ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने इस मामले में दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना इलाके की एक युवती (22) दो वर्ष पूर्व मौलवी जब्‍बार के यहां पढ़ने जाती थी और उसी दौरान मौलवी ने उससे कथित तौर पर रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। डीसीपी ने शिकायत के हवाला देते हुए बताया कि इसके बाद से मौलवी उसे डरा-धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह उसे धमकी देता था कि अगर वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो वह उसका वीडियो सार्वजनिक कर देगा। यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले मामले का वीडियो गांव में सार्वजनिक हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता के माता-पिता को इस बारे में सूचित किया।

मामला सामने आने के बाद मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी मौलवी के खिलाफ 376 (दुष्कर्म), 328 (अपराध करने के इरादे से नशीला पदार्थ देना) और 506 (आपराधिक धमकी) समेत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी ने बताया कि मौलवी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन दोषियों का पता लगा रही है जिन्होंने जानबूझकर वीडियो सार्वजनिक किया।

पढ़ें  57 दिनों से जिसे तलाश रहा था परिवार, प्रेमानंद का भक्त मयंक चौहान वृंदावन नहीं… प्रयागराज में मिला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment