यूपी में कांवड़ यात्रा रूट पर बंद रहेंगी मांस-शराब की दुकानें, CM योगी का आदेश; अफवाह फैलाने वालों पर होगा एक्शन

Sanchar Now
3 Min Read

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

सीएम ने बैठक में कई अहम आदेश दिए

सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही समस्त विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा…

  • इंटरनेट मीडिया, डिजिटल मीडिया अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
  • अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, समय रहते सभी अफवाहों का खंडन किया जाए।
  • कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी लगाए जाएं तथा पूरे यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी की जाए। सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • मेरठ व सहारनपुर मंडल के आयुक्त लगातार तैयारियों की समीक्षा करें।
  • जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ लगातार संपर्क में रहते हुए सारी जानकारी आपस में साझा करें।
  • यह सुनिश्चित किया जाए कि डीजे की आवाज तथा कांवड़ की ऊंचाई मानक के अनुरूप ही हो, जिससे कि आने- जाने में परेशानी न हो।
  • पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग को समय से पहले ही गड्ढामुक्त कराया जाए व रास्ते में झाड़ियों की सफाई कराई जाए।
  • कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए शिविरों में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ताजा एवं सात्विक भोजन, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की मांस व शराब की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए, इसकी पर्याप्त निगरानी होनी चाहिए।
  • परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में बसाें का संचालन न करे।
  • विद्युत विभाग शिविरों के आसपास व कांवड़ मार्ग पर ट्रांसफार्मरों एवं बिजली के तारों का विशेष ध्यान रखें।
  • इसके साथ ही सीएम ने स्थानीय स्तर पर सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने की भी बात कही। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाली किसी समस्या का समय पर निस्तारण करने में आसानी होगी।
पढ़ें  उधार चुकाने से बचने के लिए पिता ने रची बेटे के अपहरण की साजिश... दोनों गिरफ्तार

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, आवास एवं नगर नियोजन के प्रमुख सचिव पी गुरू प्रसाद, आवास आयुक्त डाॅ. बलकार सिंह, एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर, मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment