भूकंप से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा में हुई मॉकड्रिल, आपदा से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध नगर में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, स्वास्थ्य विभाग और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मॉक ड्रिल एक्सरसाइज में बडी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में तीन स्थानों पर मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया।

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह 9 बजे का समय एलजी कम्पनी में भूकंप आने की सूचना पर बजने वाले सायरन की गूंज होने लगी जिससे भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और रेडक्रास सोसायटी के सदस्य भी पहुंच गए। नजारा ऐसा था जैसे भूकंप आया हो और कई लोग घायल हुए हों। लेकिन सच में ऐसा नहीं हुआ था ये तो बस एक कवायत थी कि भूकंप आपदा को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को परखने की। भूकंप से बचने के अभ्यास के साथ ही मॉक ड्रिल कराई गयी और ये भी पता लगाया कि सरकारी तंत्र के प्रशिक्षण में कहां-कहां कमियां हैं।

सदर तहसील के उप जिला अधिकारी व नोडल ऑफिसर आपदा प्रबंधन अंकित कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन की तरफ से बड़े स्तर की भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये तीन जगहों जिम्स, एलजी कंपनी और एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप में मॉक ड्रिल किया गया। उन्होंने बताया कि कोई आपदा आ जाए तो उसे किस तरह से निपटा जाए इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन का उद्देश्य केवल जनता को जागरूक करना है।

पढ़ें  क्या आपका वोट सुरक्षित है ?? कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? नोएडा–ग्रेटर नोएडा में 4.47 लाख नाम वोटर लिस्ट से गायब
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment