दामाद संग भागी 8 बच्चों की मां, 12 साल पहले भी किया था कांड, सदमे में पति बोला- सास थी वो उसकी

Sanchar Now
3 Min Read

 उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) के अछनेरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां 8 बच्चों की मां अपने ही दामाद के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दामाद खुद 5 बच्चों का पिता है और पहले भी दोनों के बीच संबंधों को लेकर विवाद सामने आ चुका है।

शादी समारोह बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान हुई। दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था। आरोप है कि उसने दोपहर के समय अपनी सास को घर के पीछे खेत में मेहंदी तोड़ने के बहाने बुलाया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। जब इस पर शोर-शराबा हुआ, तो दामाद तुरंत सास को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गया।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

यह पहली बार नहीं है जब दोनों फरार हुए हों। बताया जा रहा है कि करीब 12 साल पहले इस परिवार के 2 सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई थी। शादी के करीब तीन साल बाद ही बड़े दामाद और उसकी सास के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। उस समय परिवार के लोगों ने उन्हें दिल्ली स्थित एक कंपनी से ढूंढकर वापस लाया था। इसके बाद मामला शांत हो गया और दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ रहने लगे।

परिवार में तनाव और सामाजिक चर्चा

घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रिश्तों की इस उलझन ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक ओर जहां महिला आठ बच्चों की मां है, वहीं दामाद भी पांच बच्चों का पिता है, ऐसे में इस घटना ने सामाजिक मर्यादाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें  बारात जाने से चंद घंटे पहले दूल्हे का पेड़ पर लटका मिला शव, खुशियां मातम में बदलीं

पुलिस में दी गई शिकायत

महिला के पति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना फरह में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में दोनों के फरार होने की जानकारी दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस थाना प्रभारी छोटे लाल के अनुसार, उन्हें सूचना मिली है कि थाना क्षेत्र के एक गांव से सास और दामाद गायब हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment