पांच बच्चों की मां ने प्रेमी संग रची साजिश, पति को शराब पिलाकर धारदार हथियार से की हत्या; चार गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और गला काटकर हत्या कर दी.

शव की पहचान और मुकदमा दर्ज

दरअसल, 16 फरवरी को दादरी थाना क्षेत्र की शिव वाटिका के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान गोविंद रावल, निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा, के रूप में हुई. इसको लेकर सुबह में ही दादरी थाने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी. मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चार टीमों का गठन किया. इसके बाद पुलिस ने घोड़ी निवासी रोहित रावल और दादरी निवासी नफीस को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. नफीस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया.

पत्नी समेत कौन-कौन गिरफ्तार

इस घटना में शामिल दो और आरोपी धर्मेंद्र और मृतक की पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि गोविंद मेरे गांव का रहने वाला था. वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ दारू पीकर मारपीट करता था, जिससे वह काफी परेशान थी और करीब दो वर्ष से मेरे और उसकी पत्नी के संबंध हैं. उसने मुझे रोते हुए अपने पति को रास्ते से हटाने की बात कही.

योजना और वारदात का तरीका

योजना के तहत 12 फरवरी को मैंने गोविंद को बुलाकर ले गया और अपने दोस्त धर्मेंद्र को भी साथ ले लिया. फिर दादरी से अन्य दोस्त नफीस को चाकू लेकर योजना के तहत बुला लिया. उसके बाद शराब खरीदी और एक साथ बैठकर शराब पी. कुछ देर बाद खाली पड़े प्लॉट पर बैठकर, गोविंद को ज्यादा नशे में करके एक बांके/चाकू से कई बार वार किया और हत्या करके शव को बाउंड्री के किनारे डाल दिया. फिर वहां से फरार हो गए.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगी, बिल्डिंग में फंसी 160 छात्राओं को बचाया

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार व अन्य सामान भी बरामद हुआ है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment