‘नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता…’, PM मोदी ने नए BJP अध्यक्ष को दी बधाई- 10 बड़ी बातें

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। बीजेपी नेता Nitin Nabin को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। पीएम मोदी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नबीन ने अपना पदभार संभाल लिया है। बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन की ताजपोशी देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सम्मानित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा की वो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पिछले कई महीने से संगठन के कई स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक थी। आज इस प्रक्रिया का विधिपूर्वक समापन हुआ।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले डेढ़ सालों में हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महापर्व मनाए हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा-

अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। वैंकेया नायडू और नितिन गडकरी ने संगठन के विस्तार में सहयोग दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार बहुमत हासिल किया और अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दूसरी बार सत्ता में आई। अब जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने पंचायत से संसद तक का सफर तय किया है।

Nitin Nabin मेरे बॉस: PM मोदी

नितिन नवीन के बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन आज से मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। पीएम मोदी के अनुसार, “लोगों को लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल से सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी चीज ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं।

पढ़ें  सिविल जज भर्ती के लिए 3 साल की प्रैक्टिस की अनिवार्यता खत्म, MP हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नितिन नवीन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

नितिन नवीन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज के युवाओं की भाषा में कहें तो नितिन जी खुद मिलिनियल हैं। 45 साल के नितिन नवीन उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। उनकी पीढ़ी के लोगों ने रेडियो से AI तक का सफर तय किया है। ऐसे में नितिन जी के पास युवा शक्ति हने के साथ-साथ संगठन में काम करने का अनुभव भी है। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment