‘किसी में हिम्मत नहीं मुझे मरवा दे…’, अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी को बताया कमजोर CM

Sanchar Now
5 Min Read

गोरखपुर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को गोरखपुर में गविष्टि यात्रा आरंभ की है. अविमुक्तेश्वरानंद एक दिन पहले शनिवार को ही गोरखपुर पहुंचे थे. रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने यात्रा शुरू की है. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को भी घेरा है. कहा कि सत्ता हमको डरा रही है. लेकिन परम सत्ता हमारे साथ है. गाय की रक्षा करना है. देश तो हिंदू राष्ट्र नहीं है और जो पार्टी सत्ता में है वो भी हिंदू पार्टी नहीं है.

सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान में उनके लिए कोई मांग रखे तो सरकार सुनेगी नहीं? क्या ईसाईयों की उनके देश में उनकी नहीं सुनी जाएगी? लेकिन भारत में सरकार से गौमाता की रक्षा की बात भारत की सरकार नहीं सुनती है. इसका मतलब भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है. एक-दो-चार इंजन ही इंजन. जनता के लिए डिब्बा कहां है? है भी तो फर्स्ट क्लास का है.

जो मुख्यमंत्री है, वो गाय की रक्षा नहीं कर पा रहा है. केंद्र की नहीं सुनता है. सही होता तो गोरक्षनाथ जी की ओर हाथ करके गाय की रक्षा का संकल्प लेता. वो डरता है कि मुसलमान हमें वोट नहीं देगा. हिमन्त बिस्वा से पत्रकार ने पूछा, आपको गौ हत्यारो का वोट चाहिए तो कहते हैं कि चाहिए. ईवीएम मशीन में गो हत्यारों का वोट जाएगा. गाय का खून और दूध आप मिलाकर पियोगे? नहीं पियोगे.

कहा कि बहुत डराने की कोशिश की गई. चाहे कितने भी बड़े योद्धा आए, उन्हें परास्त कर दिया तो इन्हें परास्त करने मे देर नहीं लगेगी. बहुत से लोग इन्हें ही अपना समझ रहे हैं.
37 से ज्यादा कानून हिंदुओ के खिलाफ बनाए गए हैं. मंदिर तोड़े जा रहे हैं. समलैंगिकता अपराध नहीं रह गई. अंबेडकर के भक्त भी बन जा रहे हैं और उनके संविधान को भी बदल दे रहे हैं. एक नोट एक वोट गोरक्षा और रामाधाम के नाम पर दीजिए. हर विधानसभा में गोरक्षा के लिए बनने वाले रामाधाम के लिए वोट दें.

पढ़ें  हाथरस में भीषण सड़क हादसा- जनरथ बस ने लोडर में मारी टक्कर, महिलाओं-बच्चों समेत 15 लोगों की मौत

कहा कि बूचड़खाने पर तीसरे चरण में धावा बोलेंगे. भारत का हिंदू सेक्लुयलर हो जाता है और अन्य धर्म के लोग अपने धर्म का पालन कर सकते हैं. कहा कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से 81 दिन चलने वाले गविष्ठी यात्रा का शुभारंभ हो रहा है. हमने किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं रखा है. हमने सनातन धर्म और सनातनियो से संबंध रखा है. किसी को इस भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है, शंकराचार्य किसी पार्टी के फंड से खेलने वाले हैं.

पश्चिम क्षेत्र के शंकराचार्य ने कहा है कि एक किसी दिन वह इस यात्रा में शामिल होंगे. योगी आदित्यनाथ को चिढ़ाने के लिए हम गोरखपुर नहीं आए हैं, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और पूरा प्रदेश उनका है. गोरखपुर भगवान गोरखनाथ के लिए आए हैं. गोरखनाथ मंदिर हम जा चुके हैं. उनके सानिध्य बैठकर पूजा कर चुके हैं, आशीर्वाद ले चुके हैं. यात्रा पूरी होने के बाद फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा और आरती करेगें. योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें तो हम खुलकर उनके कसीदे पढ़ेंगे.

कहा कि 8000 करोड़ के विमान से प्रधानमंत्री चलते हैं. जब नहीं चलते तब वह खड़ा रहता है. किराए पर चले तो रेवेन्यू जेनरेट हो. कहा कि हर विधानसभा में रमाधान बनाए जाएंगे. 3 लाख राम धाम बनाए जाएंगे. जिसमें से चार हजार एक सौ 21 प्रथम चरण में बनाए जाएंगे, जो मॉडल होंगे

गविष्टि यात्रा की शुरुआत सहारा स्टेट से सहजनवा, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार होते हुए चौरी चौरा विधानसभा तक होगी. वहीं रात्रि विश्राम होगा. सभी विधानसभा क्षेत्र में सभा करके एक वोट गौ माता के नाम से अपील खुद शंकराचार्य करेंगे. यह यात्रा आगामी 81 दिनों तक अधवरत जारी रहेगी. कुल 403 विधानसभाओं में इसी प्रकार यात्रा जारी रहेगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment